Noida Expressway: स्पीड बढ़ाने पर घर पहुंचेगा चालान, इन 5 रूट्स को लेकर बड़ा फैसला
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत शहर की पांच प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति सीमा घटाने का फैसला लिया गया है। यह नई व्यवस्था 15 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू होकर 15 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस नियम का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।