12 साल की नन्ही कांवड़िया ने किया ऐसा काम, मुजफ्फरनगर में उमड़ी लोगों की भीड़; जानें पूरा मामला

हरियाणा की 12 वर्षीय दीक्षा चाइल्ड बाइक पर हरिद्वार से झज्जर तक 260 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर रही है। कक्षा 7 में पढ़ने वाली दीक्षा ने अपनी बाइक पर भगवान शिव की प्रतिमा बांधी है। वह गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और पशु क्रूरता रोकने का संदेश दे रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 August 2026, 9:15 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: सावन के महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच एक नन्ही कांवड़िया ने अपनी अनोखी यात्रा से लोगों का ध्यान खींच लिया है। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 12 वर्षीय दीक्षा चाइल्ड बाइक पर कांवड़ लेकर 260 किलोमीटर की यात्रा कर रही है।

चाइल्ड बाइक पर बांधी भगवान शिव की प्रतिमा

कक्षा 7 में पढ़ने वाली दीक्षा ने अपनी छोटी बाइक को कांवड़ के लिए तैयार किया है। उसने बाइक पर भगवान शिव की प्रतिमा बांधी है और हरिद्वार से गंगाजल लेकर झज्जर के लिए रवाना हुई है। यात्रा में उसके पिता और चाचा भी उसके साथ हैं।

शिव चौक पहुंची तो देखने उमड़ी भीड़

दीक्षा जब अपनी सजी-धजी चाइल्ड बाइक लेकर मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंची तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। नन्ही शिवभक्त के हौसले और यात्रा के तरीके को देखकर लोग भी हैरान रह गए।

दूसरी बार कर रही कांवड़ यात्रा

दीक्षा ने बताया कि वह दूसरी बार चाइल्ड बाइक से कांवड़ यात्रा कर रही है। पिछले साल भी उसने इसी तरह यात्रा की थी। इस बार उसकी यात्रा का उद्देश्य केवल गंगाजल लाना नहीं, बल्कि लोगों तक एक खास संदेश पहुंचाना भी है।

सावधान यूपी वालों! 46 जिलों पर आफत बनकर टूटेगा मानसून, मौसम विभाग का अति-भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

दीक्षा का कहना है कि वह चाहती है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। उसने लोगों से पशु-पक्षियों के प्रति दया रखने और पशुओं पर क्रूरता नहीं करने की अपील की। साथ ही उसने लोगों से शाकाहारी बनने और मांसाहार छोड़ने का संदेश दिया।

लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

बोली- पशुओं पर दया करें

दीक्षा ने बताया कि उसके साथ उसके पिता और अंकल हैं। वह अपनी बाइक से अपनी क्षमता के अनुसार यात्रा कर रही है। उसका कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पशुओं से प्रेम करें और खास तौर पर गौ माता के प्रति दया का भाव रखें।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  5 August 2026, 9:15 AM IST

Related News

Advertisement