51 लाख कांवरिये, 8.23 करोड़ की कमाई… अब अंतिम सोमवारी में अग्निपरीक्षा, क्या महाभीड़ संभाल पाएगा देवघर?
देवघर का श्रावणी मेला अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। 23 दिनों में 51 लाख 12 हजार 531 श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर चुके हैं, जबकि मंदिर को 8.23 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हुई है। अब अंतिम सोमवारी सामने है, जब प्रशासन के सामने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को संभालने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।