हिंदी
बारिश में कांवड़ियों के लिए सड़क पर उतरे SHO (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं में सावन के महीने में जब चारों ओर भोले के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती को कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल में बदलते हुए बदायूं के थाना सिविल लाइन के एसएचओ हरेंद्र कुमार सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
यह मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नौशेरा बाईपास का है। बीते दिन जब मूसलाधार बारिश हो रही थी, लोग अपने घरों में दुबके हुए थे, तब सड़क पर खाकी वर्दी में एक शख्स पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा था। ये कोई और नहीं बल्कि सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह थे।
ये भी पढ़ें- अंतिम सफर में भी अकेला न रहा अभागा… हाथरस में 72 घंटे बाद अज्ञात युवक का विधि-विधान से हुआ दाह-संस्कार
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नौशेरा बाईपास पर जलभराव और जाम की स्थिति बनने लगी थी। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे थे। जरा सी लापरवाही से कांवड़ियों को जाम में फंसना पड़ सकता था और उनकी यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती थी।
ऐसी स्थिति में एसएचओ हरेंद्र कुमार सिंह ने बारिश की परवाह किए बिना खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज बारिश में पूरी तरह भीगते हुए भी वह लगातार यातायात को सुचारू कर रहे हैं, कांवड़ियों को सुरक्षित निकाल रहे हैं और वाहनों को नियंत्रित कर रहे हैं।
उनके इस जज्बे ने यह साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ एक वर्दी नहीं, बल्कि सेवा, सुरक्षा और समर्पण का दूसरा नाम है।
ये भी पढ़ें- बिना एक पैसा खर्च किए पाएं लाखों व्यूज: सोशल मीडिया पर वायरल होने का यह है सीक्रेट फॉर्मूला
इस दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद से लोग एसएचओ के इस मानवीय चेहरे की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें "ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी" बता रहे हैं।
Location : Budaun
Published : 24 August 2026, 12:56 PM IST