जलस्तर बढ़ा तो गोमती मित्रों ने संभाला मोर्चा, कांवड़ यात्रियों के लिए किए खास इंतजाम

सुल्तानपुर में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच कांवर यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सीताकुण्ड धाम में गोमती मित्र मंडल ने तीन घंटे तक श्रमदान कर नदी तट और परिसर की सफाई की।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 August 2026, 1:59 PM IST
google-preferred

Sultanpur: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम परिसर और नदी तट पर करीब तीन घंटे तक श्रमदान किया। इस दौरान साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

सुबह छह बजे से शुरू हुआ श्रमदान

रविवार सुबह छह बजे से नौ बजे तक गोमती मित्रों ने सीताकुण्ड धाम परिसर और नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया। नदी तट पर जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया और श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले स्थानों को साफ किया गया। संगठन का कहना है कि कांवर यात्रा के दौरान टिकरिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीताकुण्ड धाम पहुंच सकते हैं। ऐसे में पहले से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- छात्राओं के साथ डैम में नहाता दिखा प्रिंसिपल, VIDEO में दिखा ऐसा नजारा कि भड़क उठा लोगों का गुस्सा; विभाग ने लिया एक्शन

बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई सावधानी

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं से खास सावधानी बरतने की अपील की गई है। गोमती मित्रों ने कहा कि नदी में स्नान करते समय लोग गहरे पानी की ओर न जाएं। बच्चों को नदी के किनारे अकेला छोड़ने से भी बचने की सलाह दी गई है।

साथ ही श्रद्धालुओं से नदी और धाम परिसर की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री नदी में न डालने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने को कहा गया।

टिकरिया से सीताकुण्ड धाम तक पहुंचेगी कांवड़ यात्रा

आगामी कांवड़ यात्रा टिकरिया से शुरू होकर सीताकुण्ड धाम पहुंचेगी। इसे देखते हुए गोमती मित्र मंडल के सदस्य यात्रा के दौरान भी व्यवस्थाओं में सहयोग करते रहेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ गोमती नदी की स्वच्छता और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा देखने गए थे, खुद याद बन गए’, बदायूं में सड़क हादसे की भेंट चढ़ा युवक, उजड़ गई परिवार की उम्मीदें

श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, राजेश पाठक, राकेश सिंह दद्दू, सेनजीत कसौधन दाऊ, मुन्ना सोनी, अजय प्रताप सिंह, आलोक तिवारी, अजीत शर्मा, रामू सोनी, प्रांजल, राज मिश्रा, आनंद वत्स और अशोक समेत बड़ी संख्या में गोमती मित्र मौजूद रहे।

Location :  Sultanpur

Published :  23 August 2026, 1:59 PM IST

Advertisement