छात्राओं के साथ डैम में नहाता दिखा प्रिंसिपल, VIDEO में दिखा ऐसा नजारा कि भड़क उठा लोगों का गुस्सा; विभाग ने लिया एक्शन

राजस्थान के अलवर में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। 15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं को बांध तक ले जाने की बात सामने आई, जहां बनाए गए वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 August 2026, 1:48 PM IST
google-preferred

Alwar: राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में प्रधानाचार्य छात्राओं के साथ बांध के पानी में नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ी और शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। जांच के बीच प्रधानाचार्य को निलंबित किए जाने की कार्रवाई भी सामने आई है।

बच्चों को बांध ले जाने का आरोप

मामला 15 अगस्त का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पूरा होने के बाद छात्र-छात्राओं को भ्रमण और तैराकी सिखाने के लिए जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर भड़ाज बांध ले जाया गया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वहां करीब 20 से 25 छात्राओं के मौजूद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि बच्चों को पानी में उतारा गया, जबकि मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या स्कूल की ओर से बच्चों को ऐसी जगह ले जाने से पहले सुरक्षा को लेकर जरूरी तैयारी की गई थी।

वीडियो सामने आने के बाद मचा बवाल

पूरे मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब बांध के पास मौजूद कुछ लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य छात्राओं के साथ पानी में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई और लोग स्कूल पहुंचने लगे।

ये भी पढ़ें- बर्गर खा रहे थे लोग, तभी हुआ धमाका! गुरुग्राम के Burger King में AC कंप्रेसर फटने से मचा हाहाकार

ग्रामीणों ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू की गई। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर सामने आए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बांध की जगह को लेकर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बांध की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बांध की पाल काफी संकरी है और इस स्थान पर पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। करीब चार साल से इस क्षेत्र में जाने को लेकर पाबंदी होने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। ऐसे में बच्चों को वहां ले जाने को लेकर स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बच्चों को पानी में उतारा गया था तो उनकी सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी इंतजाम होने चाहिए थे। कई बच्चों को तैरना नहीं आने की बात भी सामने आई है।

शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई की। विभाग की ओर से जारी आदेश में वायरल वीडियो का हवाला देते हुए प्रधानाचार्य के आचरण को प्रथम दृष्टया निर्धारित नैतिक नियमों के विपरीत माना गया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीकानेर रखा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा। विभाग छात्राओं, प्रधानाचार्य और अभिभावकों से मिली जानकारी को भी जांच का हिस्सा बना रहा है।

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: सेफ्टी बेल्ट टूटी और 14वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, मौके पर मौत

पुलिस भी जुटा रही है जानकारी

थानागाजी थाना प्रभारी राजकुमार मीणा के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाचार्य के बयान दर्ज किए गए हैं। अभी तक किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक की ओर से लिखित शिकायत मिलने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े घटनाक्रम की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला यादव ने बताया कि छात्राओं, प्रधानाचार्य और अभिभावकों से जानकारी ली गई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही थी।

Location :  Alwar

Published :  23 August 2026, 1:48 PM IST

Advertisement