कांवड़ यात्रा देखने गए थे, खुद याद बन गए’, बदायूं में सड़क हादसे की भेंट चढ़ा युवक, उजड़ गई परिवार की उम्मीदें

कांवड़ियों का डीजे देखने गया था 22 वर्षीय युवक, तभी हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा... तीन बाइक सवारों की टक्कर के बाद बरेली ले जाते समय चली गई जान।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 23 August 2026, 1:44 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद बदायूं में कांवड़ देखने गए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अलापुर थाना क्षेत्र के खरखोली गांव के पास हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे तीन बाइक सवारों ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक को इलाज के लिए बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

चाचा के साथ कांवड़ देखने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी 22 वर्षीय यश गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता सोमवार शाम अपने चाचा विपिन गुप्ता के साथ बाइक से खरखोली गांव पहुंचा था। दोनों कांवड़ियों को देखने और डीजे का कार्यक्रम देखने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान यश हाईवे के पास खड़ा होकर कांवड़ियों का डीजे देख रहा था।

Budaun: मायके में भी नहीं मिली जिंदगी की पनाह! पति के जुल्मों से बचकर आई अन्नू लेकिन नहीं बच सकी मौत से

तीन बाइक सवारों ने मारी जोरदार टक्कर

इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे तीन बाइक सवारों ने यश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि यश और उसके चाचा विपिन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।

बरेली ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने यश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए बरेली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यश ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Budaun: विकास के दावे फेल, कीचड़ और नाली के गंदे पानी से गुजर रहे स्कूली बच्चे

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने यश गुप्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले बाइक सवारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  23 August 2026, 1:44 PM IST

Advertisement