त्रिवेणी धाम से जल लेकर सिसवा पहुंचे कांवड़िए, कल बउरहवा बाबा पर करेंगे जलाभिषेक ​

सावन के आखिरी रविवार को नेपाल के त्रिवेणी संगम से जल लेकर निकले कांवड़ियों का जत्था करीब 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद सिसवा पहुंचा। नगर में प्रवेश करते ही हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई दिए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 August 2026, 6:03 PM IST
google-preferred

Maharajganj: सावन माह के अंतिम रविवार को श्रद्धालुओं का विशाल जत्था नेपाल स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम से जल भरकर लगभग 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर सिसवा कस्बे में पहुंचा। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। सोमवार की भोर में कांवरिए प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

​80 किमी की कठिन पैदल यात्रा

कांवरिए नेपाल के रानीपुर, सुरजपुरवा, झुलनीपुर, बहुआर, चन्दा गुलरभार, बसुली, जहदा, कटहरी, दुर्गवलिया पुल, सबया और अमडीहा होते हुए सिसवा पहुंचे। नगर के राम जानकी मंदिर, वन देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी, संस्कृत पाठशाला, इस्टेट चौक, श्याम मंदिर, सायर देवी मंदिर और जायसवाल नगर स्थित शिव मंदिर में कांवरियों के रात्रि विश्राम व जागरण की व्यवस्था की गई।

​बुलडोजर से हुई पुष्प वर्षा

कांवरियों के सिसवा नगर पालिका में प्रवेश करते ही चेयरमैन अध्यक्षता शंकुतला जायसवाल की मौजूदगी में बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रिंस जायसवाल, अनिल रौनियार और शकील अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: रिश्ते सुधारेंगे NSA अजीत डोभाल, सीमा विवाद पर शी जिनपिंग से करेंगे हाईलेवल बैठक

​समाजसेवियों ने संभाली कमान

नगर में विभिन्न स्थानों पर जलपान, पेयजल, प्रसाद व चिकित्सा सेवा के शिविर लगाए गए। समाजसेवी राहुल जायसवाल, अतुल जायसवाल, अनूप जायसवाल, सोनू निषाद, सिद्धार्थ पाण्डेय, प्रमोद जायसवाल और मनोज मद्धेशिया आदि ने कांवरियों के ठहरने व भोजन-पानी की व्यवस्था की।

ये भी पढ़ें- ‘नाच-गाने से आगे बढ़ी ‘हफ्ता’ वसूली की होड़!’ फतेहपुर में किन्नरों के दो गुटों का ऐसा अश्लील तांडव

​सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, रूट डायवर्ट

कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि कांवर यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए दुर्गवलिया पुल और निचलौल बस स्टैंड से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध व्यवस्था की गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 August 2026, 6:03 PM IST

Advertisement