हिंदी
आम्रपाली दुबे का बेहद निजी और बड़ा फैसला (Img- Pinterest)
New Delhi: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट और नंबर वन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर चर्चाओं में हैं। शो के दौरान उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके प्रशंसकों के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
आम्रपाली ने साफ किया है कि वह शादी से पहले एक बेटी को गोद लेकर मां बनना चाहती हैं। उनके मुताबिक, यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि वह बचपन से ही इस सपने को अपने दिल में संजोए हुए हैं।
अपने करीबी दोस्त और भोजपुरी मेगास्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' से बातचीत करते हुए आम्रपाली ने अपने दिल की बात रखी। उन्होंने बताया, "जब भी मैं बच्चों को देखती थी, तो मेरा मन करता था कि उन्हें गोद में उठाकर प्यार लुटाऊं।
पवन सिंह Vs खेसारी लाल यादव: कौन है भोजपुरी का असली सुपरअमीर? जानिए किसके पास है सबसे ज्यादा दौलत?
अपने कजन्स के बच्चों की देखभाल करना, उनके डायपर बदलना मुझे बहुत स्वाभाविक लगता है। शुरू में मुझे लगा कि यह सिर्फ एक अस्थायी भावना है, लेकिन वक्त के साथ समझ आया कि यह मेरे अंदर की एक गहरी इच्छा है। मेरे अंदर का प्यार किसी बच्चे के साथ बंटना ही चाहिए।"
आम्रपाली की यह बात सुनकर निरहुआ हैरान रह गए। एक जिम्मेदार दोस्त की तरह निरहुआ ने उन्हें आगाह किया कि अभी उनका करियर पीक पर है। निरहुआ ने कहा, "हमारे बच्चे हैं लेकिन हम शूटिंग कर पाते हैं क्योंकि उनकी मां घर संभालती हैं। आप इंडस्ट्री की नंबर-1 हीरोइन हैं, अकेले शूटिंग और बच्चे की परवरिश एक साथ संभालना आसान नहीं होगा।" निरहुआ की इस चिंता पर आम्रपाली ने बहुत ही परिपक्वता से जवाब दिया।
भोजपुरी सिनेमा की 6 हसीनाएं जो दिलों में करती है राज
निरहुआ की बात का जवाब देते हुए आम्रपाली ने कहा कि उन्होंने इस फैसले के हर पहलू पर बारीकी से विचार किया है। जब बच्चा उनकी जिंदगी में आएगा, तो उसकी स्कूलिंग और परवरिश ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
इसके लिए वह फिल्मों में चुनिंदा काम (Selective Projects) ही करेंगी ताकि बच्चे को पूरा समय दे सकें। इसके अलावा, वह अपने परिवार के सहयोग पर भी पूरा भरोसा रखती हैं। आम्रपाली का यह कदम यह साबित करता है कि एक महिला अपने करियर की बुलंदियों पर होकर भी अपनी निजी खुशियों और मातृत्व को प्राथमिकता दे सकती है।
Location : New Delhi
Published : 5 August 2026, 3:56 PM IST