पवन सिंह Vs खेसारी लाल यादव: कौन है भोजपुरी का असली सुपरअमीर? जानिए किसके पास है सबसे ज्यादा दौलत?

पवन सिंह Vs खेसारी लाल यादव: कौन है भोजपुरी सिनेमा का सबसे अमीर और महंगा स्टार? जानिए दोनों की प्रति फिल्म और गाने की फीस, लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन और चुनाव हलफनामे के मुताबिक कुल नेटवर्थ का पूरा हिसाब-किताब।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 August 2026, 1:45 PM IST
google-preferred

New Delhi: भोजपुरी सिनेमा जगत में जब भी लोकप्रियता, फैन फॉलोइंग और स्टारडम की बात आती है, तो पावर स्टार पवन सिंह और हिट मशीन खेसारी लाल यादव का नाम सबसे पहले आता है। दोनों ही गायकों और अभिनेताओं ने अपने दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नया आयाम दिया है।

लेकिन अक्सर फैंस के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों दिग्गजों में से कौन ज्यादा महंगा स्टार है, किसके पास गाड़ियों का बड़ा बेड़ा है और कौन दौलत के मामले में आगे है?

कैरियर और फीस का गणित: कौन किस पर भारी?

पवन सिंह ने मात्र 11 साल की उम्र में गाना शुरू किया था और 2008 के ऑल-टाइम हिट 'लॉलीपॉप लागेलू' से रातों-रात ग्लोबल स्टार बन गए। 3000 से अधिक गाने और 70 से ज्यादा फिल्में कर चुके पवन सिंह एक गाने के लिए 2 से 4 लाख रुपये और एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

‘जुग जुग जिया तू ललनवा’ 39 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा माता सीता यह भोजपुरी गाना, लोग आज भी हैं इसके दीवाने

वहीं, 2012 में 'साजन चले ससुराल' से पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव 5000 से ज्यादा गाने कर चुके हैं। खेसारी एक गाने के लिए 50 हजार से 2 लाख रुपये लेते हैं, लेकिन फिल्मों के मामले में वह पवन सिंह से आगे हैं और प्रति फिल्म 55 से 60 लाख रुपये वसूलते हैं। स्टेज शो से भी दोनों कलाकार 10 से 15 लाख रुपये तक की भारी कमाई करते हैं।

कार कलेक्शन का शौक

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन दोनों ही सितारे हैं, लेकिन उनका स्वाद थोड़ा अलग है। पवन सिंह के पास गाड़ियों की एक लंबी कतार है, जिसमें 2.68 करोड़ की टोयोटा लैंड क्रूजर, लेजेंडर, फॉर्च्यूनर, थार, स्कॉर्पियो, रेंज रोवर और यहां तक कि एक स्कूटी भी शामिल है।

वहीं दूसरी ओर, खेसारी लाल यादव के पास भले ही सीमित गाड़ियां हों, लेकिन वे बेहद प्रीमियम हैं। उनके गैरेज में 4.66 से 5 करोड़ रुपये की रेंज रोवर एसवी, 3 करोड़ तक की लैंड रोवर डिफेंडर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी सुपर-लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं।

बलिया में पवन सिंह को देखते ही टूटी बैरिकेडिंग, मंच की तरफ दौड़े बेकाबू फैंस, भोजपुरी नाइट में मची भारी भगदड़

नेटवर्थ का फैसला

अगर आधिकारिक चुनावी हलफनामे के आंकड़ों की मानें तो कुल नेटवर्थ की रेस में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह से थोड़े आगे निकलते दिखते हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पवन सिंह की कुल संपत्ति लगभग 19.44 करोड़ रुपये (6.44 करोड़ चल और 13 करोड़ अचल) है।

वहीं, खेसारी लाल यादव की कुल नेटवर्थ 24 करोड़ रुपये है, जिसमें 16.89 करोड़ की चल और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। भले ही दोनों की कमाई के स्रोत अलग-अलग हों, लेकिन दोनों ही स्टार्स भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर और सफल कलाकारों में गिने जाते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  3 August 2026, 1:45 PM IST

Related News

Advertisement