आंदोलन दबाने की साजिश या सुरक्षा में चूक? इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हिंसक हमले से हड़कंप

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर अराजक तत्वों द्वारा हमले का मामला सामने आया है। इसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। छात्र नेता आशुतोष मौर्या ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 August 2026, 5:21 PM IST
google-preferred

Prayagraj: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से छात्र अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। आज इस आंदोलन पर कुछ अराजक तत्वों की बड़ी भीड़ द्वारा हमला किया गया, जिसमें कई आंदोलनकारी छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि घायलों में बड़ी संख्या दलित छात्र हैं, जिन्हें बुरी तरह पीटा गया। यह घटना अत्यंत निंदनीय है और विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई

आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि यह हमला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. अतुल नारायण तथा असिस्टेंट प्रोफेसर पवन शर्मा के संरक्षण में कराया गया। हम इन आरोपों की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग करते हैं ताकि घटना की वास्तविक जिम्मेदारी तय हो सके। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें - Triple Murder in Prayagraj: प्रयागराज में सनसीखेज वारदात; तीन दिव्यांगों की निर्मम हत्या

आंदोलन को दबाने की कोशिश

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करने के बजाय आंदोलन को दबाने के लिए लगातार दमनात्मक कदम उठा रहा है। पहले छात्रों का निलंबन, मुकदमे और अब आंदोलनकारियों पर हिंसक हमला ये घटनाएं विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक वातावरण पर गंभीर आघात हैं।

ये भी पढ़ें - Prayagraj : चाय की दुकान पर पहुंचा अधिकारी, कुछ देर बाद जो हुआ उसने मचा दी हलचल

घायल छात्रों को तुरंत उपलब्ध कराई मेडिकल सुविधा

छात्र नेता आशुतोष मौर्या का कहना है कि हमले की न्यायिक अथवा स्वतंत्र निष्पक्ष जांच कराई जाए। सभी घायल छात्रों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घटना में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। आंदोलनकारी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। छात्रों की मांगों पर तत्काल वार्ता कर समाधान निकाला जाए तथा दमनात्मक कार्रवाई बंद की जाए।

Location :  Prayagraj

Published :  5 August 2026, 5:21 PM IST

Related News

Advertisement