कोल्हुई में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, पूछताछ के लिए कई लोगों को पुलिस ने उठाया

महराजगंज में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। परिवार की गैरमौजूदगी में टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर घरवालों के होश उड़ गए। आखिर चोर क्या-क्या ले गए और पुलिस जांच में क्या सामने आया? मामले ने गांव में सनसनी फैला दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 August 2026, 5:52 AM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोल्हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।

घर बंद कर अयोध्या दर्शन को गया था परिवार

जानकारी के अनुसार, लालपुर गांव निवासी राकेश अपने परिवार के साथ घर में ताला बंद कर अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया और सामान पर हाथ साफ कर दिया। वापस लौटने पर मकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी।

बंद घर में किया चोरों ने हाथ साफ

महराजगंज में अफसर अब पढ़ाएंगे सफलता का मंत्र, DM-SP समेत 51 अधिकारियों की लगी ड्यूटी; जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विद्यालय

कई युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के संबंध में कई युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही पुलिस चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

महराजगंज ARTO ऑफिस में RTO की रेड से मचा हड़कंप, ओवरलोडिंग ‘इंट्री’ के नाम पर लाखों की कथित वसूली पर उठा सवाल

जल्द खुलासे की उम्मीद

एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  22 August 2026, 5:46 AM IST

Related News

Advertisement