Nainital: खताड़ी फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज

नैनीताल के रामनगर में हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ दबोच लिया है, जबकि वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। आखिर उस रात खताड़ी में क्या हुआ था और कौन-कौन थे फायरिंग में शामिल?

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 August 2026, 6:11 AM IST
google-preferred

Nainital: रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में बीती 10 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है, वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त की रात खताड़ी क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में खताड़ी निवासी अयान पुत्र जुल्फकार की तहरीर के आधार पर रामनगर कोतवाली में गूगल में धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज का आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

मुंबई में रूह कंपाने वाला हादसा, आईफोन की जिद्द ने उजाड़ा परिवार, एक साथ उठी तीन अर्थियां, पूरे गांव में सन्नाटा

गिरफ्तार आरोपी

टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने 21 अगस्त को घटना में संलिप्त बताए जा रहे आरोपी अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया।

हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। चाकू की बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ रामनगर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई को पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है ।

Location :  Nainital

Published :  22 August 2026, 6:06 AM IST

Related News

Advertisement