मुंबई में रूह कंपाने वाला हादसा, आईफोन की जिद्द ने उजाड़ा परिवार, एक साथ उठी तीन अर्थियां, पूरे गांव में सन्नाटा

छत्रपति संभाजीनगर में एक परिवार की जिंदगी उस वक्त थम गई, जब 19 वर्षीय युवक पारिवारिक विवाद के बाद खतरनाक चट्टान के किनारे जा पहुंचा। तीन घंटे तक पुलिस, दमकलकर्मी और अपनों की गुहार के बीच हर कोई उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा रहा, लेकिन आगे जो हुआ उसने सभी को झकझोर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 August 2026, 1:37 AM IST
google-preferred

Mumbai: छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक और दिलदहलाने वाला हादसा सामने आया। एक छोटे से पारिवारिक विवाद ने पूरे परिवार को पल भर में मौत के मुंह में धकेल दिया। देखते ही देखते परिवार के तीन सदस्य पहाड़ी से खाई में मौत के मुंह में समा गए।

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे का अपने माता-पिता से iPhone दिलाने को लेकर जिद्द कर रहा था। पिता से कहासुनी के बाद कुनाल नाराज होकर पहाड़ी पर चला गया। इसकी जानकारी मिलने पर पिता मुरलीधर चांदगुडे और मां संगीता उसे समझाने के लिए वहां पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकलकर्मियों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोग भी पहाड़ी पर पहुंच गए और उसे तीन घंटे तक सुरक्षित जगह लौटने के लिए समझाने की कोशिश की।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का दिलदहलाने वाला मंजर

दमकल कर्मियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की, लेकिन कुनाल लगातार चट्टान के किनारे अपनी जगह बदलता रहा, जिससे बचाव अभियान मुश्किल हो गया।

मरने की जिद पर अड़ा था लड़का

पूरा परिवार देवलाई का रहने वाला था। लड़का शुक्रवार सुबह 10 बजे पहाड़ी के किनारे आकर खड़ा हो गया। वह परिवार को आत्महत्या की धमकी देने लगा। करीब 3 घंटे तक वहां मौजूद गांव वाले और लड़के की मां उसे समझाते रहे। उन्होंने लड़के से कहा कि वह पढ़ा-लिखा है, अपने भविष्य और माता-पिता के बारे में सोचे, लेकिन लड़का सिर्फ यही कह रहा था, "नहीं-नहीं, मुझे मरना ही है।

‘आओ और हमारी लाशें ले जाओ!’ पिता को मैसेज भेज नौसेना जवान ने मिटा दिया पूरा परिवार, पढ़ें मुंबई की ये खौफनाक वारदात

बेटे को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

दोपहर को  लड़के के पिता पहले नीचे से उससे दूर हटने की गुहार लगा रहे थे लेकिन आखिरी 15-20 मिनट में वह भी पहाड़ के ऊपर आ गए। लोगों को लगा कि वे उसे समझाएंगे, लेकिन उन्होंने अचानक लड़के को पकड़ने की कोशिश की। इस कोशिश में संतुलन बिगड़ा और लड़का और पिता दोनों पहाड़ से नीचे गिर गए।

बाथरूम में फिसली नहीं, मार डाली गई बहू! मुंबई में सास ने नौकरानी के परिवार को 3 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

सदमे में मां ने भी कूदकर दी जान

पुलिस के मुताबिक, पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते देखने के बाद संगीता ने भी कुछ ही देर बाद पहाड़ी से छलांग लगा दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पहाड़ के नीचे खड़े लोग इस पूरी घटना को देखने के अलावा कुछ भी न कर सके। वे नीचे से लगातार आवाज लगा रहे थे लेकिन उनकी किसी ने एक न सुनी।

पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए और आगे की औपचारिकताओं के लिए भेज दिए।

Location :  Mumbai

Published :  22 August 2026, 1:26 AM IST

Related News

Advertisement