हिंदी
महाराजगंज में बेखौफ हुए चोर (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोल्हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लालपुर गांव निवासी राकेश अपने परिवार के साथ घर में ताला बंद कर अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया और सामान पर हाथ साफ कर दिया। वापस लौटने पर मकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी।
ये भी पढ़ें - Maharajganj: गायब बेटियां, बेबस परिवार और खाकी का एक्शन! कोल्हुई थाने की टीम ने सुलझाई अपहरण की दोहरी मिस्ट्री
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के संबंध में कई युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही पुलिस चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें - Maharajganj: ना पथरीली राहों का डर, ना थकावट की फिक्र; 950 KM स्केट्स पर दौड़ा शिवभक्त, देखकर दंग रह गए लोग
एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 20 August 2026, 7:43 PM IST