झपट्टा मारा, स्पीड बढ़ाई… पर खाकी के चक्रव्यूह को नहीं भेद पाए शातिर! मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे 2 लुटेरे चित

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने फतेहपुर डिहवा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना पुलिस ने छिनैती की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती का पीली धातु का मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बरामदगी से संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

20 अगस्त को महिला से छीना था मंगलसूत्र

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को थाना गुलरिहा क्षेत्र में एक महिला के गले से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 681/2026, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Gorakhpur: हाईवे पर मौत का सफर! ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, ड्राइवर की मौत और 14 यात्री घायल

फतेहपुर डिहवा के आरोपी गिरफ्तार

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में सुरागरसी और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो. आदिल पुत्र जुल्फिकार निवासी फतेहपुर डिहवा, थाना चिलुआताल और करन भारती पुत्र राजेश भारती निवासी फतेहपुर डिहवा, थाना चिलुआताल को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के बाद मुकदमे में बढ़ी धारा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मोती लगा पीली धातु का एक मंगलसूत्र बरामद किया। पूछताछ और जांच में घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की भी जानकारी मिली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर गुलरिहा पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की है।

Gorakhpur Prince Missing: पुलिस, एसडीआरएफ की चार टीमें तीसरे दिन भी तलाश में; परिवार ने हत्या बताकर करदी सड़क जाम

बरामदगी के बाद मुकदमे में बढ़ी धारा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में छिनैती और अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही पूर्व में हुई घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में गुलरिहा पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल अवनीश यादव और कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मंगलसूत्र को मुकदमे की विवेचना में शामिल करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  21 August 2026, 9:04 PM IST

Advertisement