नहर में बह रहे युवक को पुलिस और फायर टीम ने बचाया, अंधेरी रात में किया साहसिक रेस्क्यू

नैनीताल में आधी रात को जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एक युवक के लिए पुलिस और फायर टीम फरिश्ता बनकर पहुंची। तेज बहाव वाली नहर और घुप अंधेरे के बीच जवानों ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 35 वर्षीय युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Nainital: जिले में  काठगोदाम क्षेत्र के कौलटैक्स नहर में रात को बह गए 35 वर्षीय युवक को नैनीताल पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल बचा लिया। तेज बहाव और अंधेरे के बीच पुलिसकर्मियों ने नहर में उतरकर युवक की तलाश की और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि कौलटैक्स नहर में दिल्ली के विकासपुरी निवासी 35 वर्षीय नरोत्तम पुत्र पुरुषोत्तम बह गया है। सूचना मिलते ही काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप, उपनिरीक्षक कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

नैनीताल बैंक में SO बनने का सुनहरा मौका: 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली भर्ती का ऐलान, 07 सितंबर तक करें अप्लाई

रात के अंधेरे और नहर के तेज बहाव के बावजूद कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने बिना देरी किए नहर में उतरकर युवक की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों जवानों ने युवक को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद युवक को तत्काल डायल-112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में 108 एंबुलेंस मिलने पर उसे एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया और सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

‘पहाड़ से छीना जा रहा हाईकोर्ट…’ नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्टिंग के फैसले पर भड़के वकील, बड़े आंदोलन की चेतावनी

पुलिस और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। इस साहसिक रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

Location :  Nainital

Published :  22 August 2026, 12:53 AM IST

Advertisement