कुछ हीरो पैदा होते हैं, कुछ ट्रेनिंग लेते हैं… लेकिन ‘वाइब’ में दो आम दोस्तों का ही हो गया किडनैप! मजेदार टीजर आउट

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म में कुणाल और स्पर्श श्रीवास्तव अनचाहे हीरो के रूप में नजर आएंगे, जिन्हें देश पर आए खतरे से निपटने की जिम्मेदारी मिलती है। प्रीति जिंटा का दमदार किरदार भी खास आकर्षण है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 August 2026, 1:57 PM IST
google-preferred

Mumbai: अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में फिल्म की कहानी, किरदारों और एक्शन से भरपूर दुनिया की पहली झलक देखने को मिलती है। फिल्म में कॉमेडी के साथ हाई-स्टेक्स एक्शन का ऐसा मेल नजर आ रहा है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने का वादा करता है।

कहानी दो आम दोस्तों हार्दिक और बग्स के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है, जब देश एक बड़े खतरे का सामना करता है।

दो आम दोस्त कैसे बन गए देश के ‘हीरो’?

हार्दिक का किरदार कुणाल खेमू और बग्स की भूमिका स्पर्श श्रीवास्तव निभा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों खुद को किसी मिशन के लिए तैयार नहीं मानते। न तो उनके पास कोई खास तैयारी है और न ही देश को बचाने की जिम्मेदारी लेने की इच्छा।

लेकिन हालात उन्हें ऐसी परिस्थिति में पहुंचा देते हैं, जहां पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं बचता। इसके बाद दोनों को मजबूरी में एक ऐसे मिशन का हिस्सा बनना पड़ता है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

प्रीति जिंटा के किरदार ने खींचा ध्यान

टीजर में प्रीति जिंटा भी एक दमदार अंदाज में नजर आती हैं। उनका किरदार बेहद कॉन्फिडेंट और प्रभावशाली दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि पूरे मिशन की कमान उन्हीं के हाथों में है।

उनका बॉस-लेडी वाला अंदाज फिल्म की कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ता नजर आ रहा है। हार्दिक और बग्स लगातार मुश्किल परिस्थितियों में फंसते दिखाई देते हैं और इन सबके पीछे प्रीति का किरदार अहम भूमिका निभाता नजर आता है।

कार चेज से धमाकेदार एक्शन तक

‘वाइब’ के टीजर में तेज रफ्तार कार चेज, एक्शन सीक्वेंस और कॉमेडी से भरपूर कई दृश्य देखने को मिलते हैं। दोनों दोस्तों की अनाड़ी हरकतें मिशन को और भी मजेदार बनाती हैं।

टीजर से संकेत मिलता है कि फिल्म में सिर्फ एक्शन और कॉमेडी ही नहीं, बल्कि कई ऐसे सरप्राइज भी होंगे, जो कहानी को आगे बढ़ाएंगे।

सिर्फ खेल नहीं, मनोरंजन और परिवारों का नया अड्डा, जानिए अंदर से कैसा दिखता है Shah Rukh Khan का नया क्रिकेट ग्राउंड

कुणाल खेमू ने संभाली लेखन और निर्देशन की कमान

फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ कुणाल खेमू ने इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर लीड रोल में हैं। इसके अलावा दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘वाइब’

‘वाइब’ का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। एक्शन, कॉमेडी और दो अनचाहे हीरोज की कहानी वाली यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Location :  Mumbai

Published :  21 August 2026, 1:47 PM IST

Related News

Advertisement