हिंदी
क्रिकेट स्टेडियम (Img: X)
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर Shah Rukh Khan ने अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया गया। स्टेडियम का शुभारंभ पूजा-पाठ के साथ हुआ। यह मैदान अब लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम का स्थायी होम ग्राउंड होगा। इस मौके पर शाहरुख खान काफी भावुक नजर आए।
उद्घाटन के बाद शाहरुख खान ने एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए नहीं, बल्कि परिवारों, स्पोर्ट्स लवर्स और मनोरंजन के लिए भी बनाया गया है। उन्होंने उन सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में मदद की।
What started as a dream… turns into reality today.
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
इस नए स्टेडियम में जल्द ही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के मैच खेले जाएंगे। इस सीजन में यहां कुल सात मैच होने हैं। इससे दक्षिणी कैलिफोर्निया के क्रिकेट फैन्स को पहली बार अपने ही शहर में हाई-लेवल फ्रैंचाइजी क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। यह स्टेडियम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाया गया है और इसमें खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
क्यों चंद्रकांत पंडित ने छोड़ा KKR का साथ? फ्रेंचाइजी ने बताई असली वजह
इस स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि साल 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी के दौरान यह मैदान अहम भूमिका निभा सकता है। करीब 128 साल बाद क्रिकेट फिर से ओलंपिक का हिस्सा बनेगा। ऐसे में यह स्टेडियम अमेरिका में क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बड़ा केंद्र माना जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 2 July 2026, 1:46 PM IST