हिंदी
गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरों पर सामने आई सच्चाई (सोर्स- Pinterest)
Mumbai: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। हाल ही में एक्टर को एक महिला के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर को लेकर तमाम दावे किए जाने लगे। इस घटना के बाद से ही गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
इन तमाम चर्चाओं के बीच, हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। मां-बेटे की इस जोड़ी को फैमिली कोर्ट परिसर में देख सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। पैपराजी द्वारा इन तस्वीरों और वीडियो को ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से ही दोनों के तलाक की अटकलें बहुत तेजी से फैलने लगीं।
गले पर चलता रहा चाकू, घुटती रही चीखें…, मिर्जापुर के जंगल में मौत से जंग लड़ता मिला सोनभद्र का युवक
सुनीता आहूजा के कोर्ट पहुंचने की असली वजह सामने आ गई है। गोविंदा के मैनेजर ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनीता वहां कोई नया केस फाइल करने नहीं, बल्कि तलाक के एक पुराने केस को वापस यानी विड्रॉ करने गई थीं। मैनेजर ने इसे गोविंदा के फैंस के लिए एक 'खुशखबरी' बताया और साफ किया कि कपल के बीच किसी भी तरह का अलगाव नहीं हो रहा है।
फैमिली कोर्ट के बाहर मौजूद पैपराजी ने जब सुनीता से वहां आने की वजह पूछी, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वे लोग 'बर्थडे मनाने आए हैं'। वहीं, उनके बेटे यशवर्धन इन सवालों से काफी असहज और परेशान दिखे, उन्होंने पैप्स से दूरी बनाने का अनुरोध किया। इसके बावजूद, सोशल मीडिया यूजर्स ने कोर्ट के वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी और तरह-तरह के कयास लगाए, लेकिन सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है।
Location : Mumbai
Published : 19 August 2026, 3:37 PM IST