हिंदी
नदी में डूबने से युवक की मौत (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के रायपुर पंडित गांव के बाहर नहर में मिले 35 वर्षीय अमरजीत के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने के कारण होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच को भी अहम दिशा मिली है।
बुधवार को नहर की पुलिया के पास एक लावारिस मोटरसाइकिल मिली थी। कुछ देर बाद इसी क्षेत्र की नहर में एक युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो उसकी पहचान गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा निवासी अमरजीत पुत्र बैजनाथ के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें- गलत संबंध बनाओ वरना बच्चों समेत सड़क पर फेंक दूंगा…; चंदौली में हैवान बना देवर, विधवा की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
बताया गया कि अमरजीत की ससुराल रायपुर पंडित गांव में है। उसकी पत्नी सोनी के अनुसार, अमरजीत शराब का आदी था और अक्सर नशे में विवाद करता था। घटना से पहले भी वह ससुराल पहुंचा था, जहां परिजनों और ग्रामीणों के समझाने के बाद वहां से चला गया था।
ये भी पढ़ें- ‘मम्मी उठो न…’ मासूम के बिलखने से खुला खौफनाक राज, प्रयागराज में दिन-दहाड़े मां की गला रेतकर हत्या
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजा था। अब रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है। एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Location : Maharajganj
Published : 20 August 2026, 6:51 PM IST