महराजगंज: कोल्हुई थाने की चौकी में हंगामा, दरोगा की वर्दी फाड़ने और दांत से काटने वाले भाई-बहन पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र की जोगियाबारी पुलिस चौकी में पारिवारिक विवाद सुलझाने के दौरान तीखी झड़प का मामला सामने आया है। जनसुनवाई के दौरान एक महिला और उसके भाई पर चौकी प्रभारी के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने, वर्दी फाड़ने और दरोगा के हाथ में दांत से काटने का गंभीर आरोप लगा है।