हिंदी
महराजगंजः रोजी रोटी कमाने घर से मुंबई के लिए निकला एक शख्स लंबे समय से गायब है। उसके गायब होने के कारण उसकी परेशान पत्नी इस समय दर-दर भटक रही है। इस मामले की तहरीर देने के बाद भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले का कुख्यात गुंडा और गैंगेस्टर अनिल गुप्ता 6 महीने के लिए हुआ जिला बदर
कोल्हुई थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी फिरोज पैसे कमाने और परिवार चलाने के लिए मुंबई गया था। वहां जाने के बाद फिरोज गायब हो गया है। लगभग एक साल हो गया फिरोज का पता नहीं लग पा रहा है की वो इस वक्त कहां है, उसकी पत्नी हबीबुन्निषा अपने पति की तलाश में इधर उधर भटक रही है।
यह भी पढ़ें: नगर पंचायत आनंद नगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों का मुख्यमंत्री को ज्ञापन

फिरोज की पत्नी का कहना है कि उसने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है और अभी तक उसके पति का पता नहीं चल सका है। मामले में कोल्हुई थाने में फिरोज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि फिरोज को शराब पीने की आदत थी।
Published : 9 April 2021, 12:33 PM IST
Topics : Kolhui Police Maharajganj Missing person Mumbai uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोल्हुई थाना कोल्हुई पुलिस महराजगंज