Maharajganj: लापता युवक को पुलिस ने ढूंढ निकाला, परिवार में लौटी खुशियां
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली गांव का युवक, जो महाराष्ट्र से लौटते समय गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 20 दिन पहले लापता हो गया था, आखिरकार पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। लगातार तलाश के बाद बुधवार को पुलिस ने युवक को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, जिससे परिवार में राहत और खुशी का माहौल बन गया।