

महराजगंज जनपद के कोल्हुई क्षेत्र में एक युवक का शव गमछे से लटका मिला। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरुचिहां में एक युवक का शव उसी के कमरे में गमछे के सहारे लटकता मिला है। शव देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददता के अनुसार शुक्रवार की सुबह दिनेश पुत्र दीपचंद (26) का शव उसी के कमरे में लटकता मिला। युवक का शव गमछे के सहारे लटकने की खबर ग्रामीणों को मिली तो सब हैरान रह गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कारवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।