कौन है कानपुर के कृष्णा अग्रवाल? जो स्वीडन में गोथिया कप स्पेशल फुटबॉल टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कानपुर के कृष्णा अग्रवाल का चयन इंडिया स्पेशल फुटबॉल टीम में हुआ है। वह स्वीडन के गोथिया कप स्पेशल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्वालियर प्रशिक्षण शिविर से चयनित कृष्णा की यह सफलता खेल जगत के लिए और यूपी के युवाओं के लिये प्रेरणादायक है।

Updated : 19 June 2026, 10:17 AM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर शहर के युवा फुटबॉल खिलाड़ी Krishna Agrawal ने देश का नाम रोशन किया है। उनका चयन इंडिया स्पेशल फुटबॉल टीम में हुआ है, जो स्वीडन में आयोजित होने वाले गोथिया कप स्पेशल फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यह टूर्नामेंट 12 जुलाई से स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित होगा। कृष्णा की इस उपलब्धि से शहर के खेल प्रेमियों और विशेषकर फुटबॉल समुदाय में उत्साह का माहौल है।

प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया

Krishna Agrawal कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल के छात्र हैं और लंबे समय से कोच Satyendra Singh Yadav की देखरेख में फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। भारतीय टीम के चयन के लिए 8 से 17 जून तक ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसी शिविर में उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम में किया गया।

Sports News: क्रिकेट का एक ऐसा कोना, जहां इतिहास हर कदम पर बसा है,जानिए मैदान का वो सच जो सबको नहीं पता

भारत की टीम में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शामिल

भारतीय स्पेशल फुटबॉल टीम में देश के अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें पंजाब के हरमनप्रीत, बिहार के Mayank, पश्चिम बंगाल के Sanjeev Patra और Nafis, कश्मीर के Ayaz, पांडुचेरी के Stanley, छत्तीसगढ़ के Satyanshu तथा दिल्ली के Enos शामिल हैं। यह टीम देश की विविधता और खेल प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करती है।

प्रशिक्षण स्टाफ और सहयोग

टीम के प्रशिक्षण में भी विभिन्न राज्यों के अनुभवी कोच शामिल रहे। इसमें उत्तर प्रदेश से Satyendra Singh Yadav, बिहार से Nitish Mishra, छत्तीसगढ़ से Nagesh Thakur, कश्मीर से Firdous तथा मध्य प्रदेश और पांडुचेरी से Pushpendra और Onasis ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।

Sports News: भारतीय महिला खिलाड़ियों ने खेलों में बनाई अपनी पहचान, समाज की सोच में आया बदलाव

Krishna Agrawal की इस उपलब्धि पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूलुल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्या शिखा अग्रवाल और वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रत बद्र ने शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा स्पेशल ओलंपिक्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, मनोज सिंह और इंद्रपाल ने भी कृष्णा और उनके कोच को बधाई दी।

Location :  Kanpur

Published :  19 June 2026, 10:17 AM IST

Advertisement