हिंदी
फर्जी पहचान का पर्दाफाश फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां शाहाबाद में बीती रात जो हुआ उसने रिश्तों, भरोसे और सामाजिक सुरक्षा पर बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
क्याहै पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, माता-पिता विहीन अधिवक्ता युवती को इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप चैट और फर्जी पहचान के जरिए कथित प्रेमजाल में फंसाकर शादी के मंडप तक लाने की साजिश रची गई।
सच्चाई सामने आते ही सनसनी
खुद को भारतीय सेना का जवान राहुल कुमार मिश्रा बताने वाले शातिर ने वर्दी की तस्वीरें, छुट्टी पत्र, वरिष्ठ अधिकारियों के फोटो और मुलाकातों के जरिए ऐसा विश्वास कायम किया कि पूरा रिश्ता वास्तविक प्रतीत हो।
लेकिन बीती रात जब छतरपुर से बारात शाहाबाद पहुँची तो विवाह मंडप में दूल्हे की सच्चाई सामने आते ही सनसनी फैल गई। जिस युवक पर भरोसा किया गया। मंडप में मौजूद व्यक्ति उससे अलग निकला और उसने अपना नाम देवेंद्र सिंह परिहार बताया। अधिवक्ता युवती की सूझबूझ और सतर्कता ने ठीक समय पर उस कथित षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।
सीतापुर में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से 2 की मौत, 5 घायल; कई जगह पेड़ गिरे
आपराधिक जाल की भयावह शुरुआत?
सबसे बड़ा सवाल अगर यह भेद न खुलता तो आखिर इस बेसहारा युवती की जिंदगी किस अंधेरे में धकेल दी जाती? यह सिर्फ वैवाहिक धोखाधड़ी थी या फिर किसी बड़े शोषण, तस्करी या संगठित आपराधिक जाल की भयावह शुरुआत?अब पूरा अधिवक्ता समाज, स्थानीय नागरिक और लड़की पक्ष कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
पिछले चार साल से क्यों रिलीज नहीं हुई अनुष्का शर्मा की ‘चकदा एक्सप्रेस’
डिजिटल छल
शाहाबाद की यह घटना केवल एक शादी टूटने की खबर नहीं, बल्कि समाज को चेतावनी है कि डिजिटल छल, फर्जी पहचान और सुनियोजित धोखाधड़ी किस हद तक किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकती है।यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे गिरोह समाज की बेटियों के भविष्य के लिए और भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।
Location : Hardoi
Published : 13 May 2026, 9:28 PM IST
Topics : crime news Hardoi News Latest News UP News