हिंदी
चार साल से रिलीज नहीं हुई चकदा एक्सप्रेस (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
नई दिल्ली: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले करीब आठ साल से बॉलीवुड में फिल्में नहीं कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जीरो’ थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। अब वह कभी-कभी विज्ञापनों में नजर आती हैं। उनके कई फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर अनुष्का फिल्में क्यों नहीं कर रही हैं?
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फिल्म Chakda Xpress पिछले कई सालों से चर्चा में है। भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की जिंदगी पर बनी इस फिल्म का ऐलान बड़े स्तर पर किया गया था।
फिल्म के अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'चकदा एक्सप्रेस' पूरी तरह बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म की डबिंग भी पूरी कर चुके हैं, लेकिन रिलीज कब होगी, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
अनुष्का अब परिवार और बच्चों को ज्यादा समय दे रही हैं। लंदन में रहने और प्राइवेसी की वजह से वे बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। एक बार सिमी गरेवाल के शो में अनुष्का ने कहा था कि शादी और बच्चों के बाद वे फिल्मों से दूर हो जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे चाहती हूं और शादी के बाद शायद काम नहीं करूंगी।
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। जनवरी 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ और फरवरी 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ। इसके बाद परिवार लंदन रहने चला गया। अनुष्का और विराट ने कभी साफ-साफ नहीं बताया कि वे भारत क्यों छोड़कर गए।
अनुष्का ने साल 2022 में ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी कर ली थी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बनी बायोपिक है। फिल्म के अधिकार नेटफ्लिक्स के पास हैं, लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म कई साल से अटकी हुई है। कथित तौर पर नेटफ्लिक्स को इसका स्टाइल पसंद नहीं आया था। प्रोडक्शन का बजट भी बढ़ गया था।
Location : New Delhi
Published : 13 May 2026, 9:03 PM IST