गोरखपुर: महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रिक्शे पर बाइक रखकर किया विरोध

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि तथा नीट परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सोमवार को गोरखपुर में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर

Gorakhpur:  बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि तथा नीट परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सोमवार को गोरखपुर में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के टॉउन हॉल स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित इस संयुक्त प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बाइक को रिक्शे पर रखकर शहर में घुमाया। प्रदर्शन का उद्देश्य बढ़ती ईंधन कीमतों और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को प्रतीकात्मक रूप से दिखाना था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और अब लोगों के लिए दैनिक जीवन चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

रिक्शे पर बाइक रखकर प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने स्वयं रिक्शे पर बाइक रखकर प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई।

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली किसान की जान… अमेठी में दर्दनाक हादसे से हड़कंप

जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। साथ ही उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा निरस्तीकरण को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे सरकार की बड़ी विफलता करार दिया।

Prayagraj Fire: आलीशान होटल में उठी आग की ऐसी लपटें कि आसमान तक कांप उठा, अंदर फंसे लोगों की सांसें अटकी!

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता और युवाओं के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जाएगी।
प्रदर्शन में गोरख लाल श्रीवास्तव, राकेश यादव, सतेंद्र निषाद, डॉ. चिन्मय पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, गणेश मिश्रा, प्रमोद नायक, हजारी लाल जायसवाल, विशाल तिवारी, अनवर हुसैन, संतोष सिंह, ज्ञानेंद्र शाही समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  18 May 2026, 4:05 PM IST

Advertisement