हिंदी
फतेहपुर में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
फतेहपुर: जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर वीआईपी रोड में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प में 60 यूपी बटालियन एनसीसी के 471 कैडेट्स को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस थाने के अधिकारियों ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, आरक्षी प्रवीन सिंह और आरक्षी शुभेंदु रंजन ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कैडेट्स को ओटीपी फ्रॉड, एटीएम कार्ड सुरक्षा, लोन फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, सोशल मीडिया फ्रॉड और कस्टमर केयर फ्रॉड जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, कलर ट्रेडिंग और वैवाहिक धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए गए।
विशेष रूप से टेलीग्राम पर चल रहे नए फ्रॉड के बारे में चेतावनी दी गई। इसमें धोखेबाज लाइक, सब्सक्राइब और शेयर के नाम पर पहले छोटी राशि देकर विश्वास जीतते हैं। फिर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर पैसे की मांग करते हैं। बाद में चैनल बंद कर लोगों को ब्लॉक कर देते हैं।
प्रशिक्षण में साइबर ठगी का शिकार होने पर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में 60 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल बृजेश पठानिया, एडम अधिकारी कर्नल योगेंद्र सिंह चिनवान, सूबेदार मेजर दर्शन सिंह और अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।
चैनल बंद कर लोगों को ब्लॉक कर देते हैं