पुलिस ने रोका तो बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में पकड़ा गया बड़ा गांजा तस्कर नेटवर्क

देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने 30 किलो गांजा, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 April 2026, 9:16 AM IST
google-preferred

Deoband: उत्तर प्रदेश के देवबंद में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और बदमाशों के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। बरला लिंक रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान यह घटना हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चेकिंग के दौरान शुरू हुई फायरिंग

पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश इंतखाब के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरा आरोपी साहिल मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, रात के अंधेरे में घेरकर ऐसे दबोचा… पढ़ें पूरी खबर

30 किलो गांजा और हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से करीब 30 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक अवैध तमंचा और कारतूस भी जब्त किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने से यह मामला गंभीर हो गया है।

उड़ीसा से मेरठ तक फैला नेटवर्क

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर मेरठ में सप्लाई करते थे। इससे संकेत मिल रहे हैं कि यह एक संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Fatehpur Encounter: पुलिस-मुठभेड़ में इनामी बदमाश दबोचा गया

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार पूरे मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

Location :  Deoband

Published :  14 April 2026, 9:16 AM IST

Advertisement