नोएडा में मजदूरों की हिंसक हड़ताल से पाकिस्तान कनेक्शन! योगी सरकार के मंत्री ने उठाया मुद्दा

नोएडा हिंसा को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा दावा किया है। श्रम मंत्री ने इसे साजिश बताते हुए पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका जताई है। एजेंसियां जांच में जुटी हैं और 200 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 April 2026, 10:45 AM IST
google-preferred

Noida: नोएडा में हुई हिंसक हड़ताल पर उत्तर प्रदेश के मंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह एक साजिश हो सकती है। सिर्फ इसको प्रदर्शन समझाना गलत होगा। उन्होंने इस हिंसक प्रदर्शन का कनेक्शन पाकिस्तान से बताया है। अब देखना है कि उत्तर प्रदेश सरकार और नोएडा पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है? अभी तक 200 से ज्यादा लोगों को नोएडा हिंसक मामले में हिरासत में लिया गया है।

नोएडा में भड़की हिंसक हड़ताल अब सिर्फ मजदूरों का गुस्सा नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे एक बड़ी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के बयान ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस हिंसा के तार पाकिस्तान तक जुड़े हो सकते हैं, जिससे जांच एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गई हैं।

सिर्फ प्रदर्शन नहीं, साजिश की आशंका

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि नोएडा की यह घटना महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं है। उनके मुताबिक, हाल के दिनों में मेरठ और नोएडा से पकड़े गए संदिग्धों के तार पाकिस्तान से जुड़े मिले हैं, जिससे इस हिंसा में बाहरी ताकतों की भूमिका की आशंका मजबूत होती है।

नोएडा बवाल के बाद बड़ा फैसला: क्या सच में बढ़ गई सैलरी? इस दिन से हो रहा नया नियम लागू

आतंकी कनेक्शन की जांच तेज, एजेंसियां सतर्क

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में चार संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनके हैंडलर पाकिस्तान में बैठे बताए जा रहे हैं। इसी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब नोएडा हिंसा को सिर्फ श्रमिक आंदोलन नहीं, बल्कि संभावित साजिश के एंगल से भी देख रही हैं। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का पता लगाया जा सके।

कई सेक्टरों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़

सोमवार को वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। नोएडा के फेज-2, सेक्टर 60, 62 और 84 में उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और जगह-जगह पथराव हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रमुख सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

नोएडा में मजदूरों की हड़ताल के पीछे किसकी साजिश? बाहर वालों ने व्हाट्सऐप से भड़काई भीड़! नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा

200 से ज्यादा हिरासत में, भारी फोर्स तैनात

हिंसा के बाद पुलिस ने अब तक 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी तरह से स्थिति को जल्द सामान्य किया जाए।

बातचीत से हल निकालने की कोशिश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अधिकारी मजदूरों से सीधे संवाद कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि श्रमिकों की जायज मांगों को सुना जाएगा और उनका समाधान निकाला जाएगा

Location :  Noida

Published :  14 April 2026, 10:45 AM IST

Advertisement