हिंदी
पुलिस हिरासत में आरोपी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस के अनुसार अभय प्रताप सिंह इस सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी का करीबी रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि उसने हत्या में इस्तेमाल होने वाला हथियार उपलब्ध कराया था। वारदात के बाद से ही वह फरार था और पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर रखा था।
क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
घेराबंदी के दौरान खुद को फंसता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश अभय प्रताप सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। आरोपी घायल, हथियार बरामद।#Budaun #UPPolice #Encounter #CrimeNews #HPCLMurder pic.twitter.com/fEBjJCSIAU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 14, 2026
बदायूं में पासपोर्ट ऑफिस पर मंडराया खतरा! धमकी ने उड़ा दिए होश, किसने भेजा वो खौफनाक ई-मेल?
पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक अभय प्रताप सिंह पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। वह इलाके का कुख्यात अपराधी है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बच रहा था।
UPSRTC का नया टाइम टेबल जारी, बदायूं डिपो से नई बस सेवाएं शुरू, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Location : Budaun
Published : 14 April 2026, 9:40 AM IST