सोनभद्र में नौकरी के नाम पर युवती को बेचा, आगरा तक फैला था नेटवर्क!

सोनभद्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को बहला-फुसलाकर बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने युवती को आगरा और अलीगढ़ ले जाकर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। पीड़िता के साथ जबरन शोषण किया गया और वह गर्भवती भी हो गई।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 April 2026, 8:08 AM IST
google-preferred

Sonbhadra: जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती को नरक जैसी जिंदगी में धकेल दिया गया। इस सनसनीखेज केस में पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह मासूम लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेचने का गंदा खेल चला रही थीं।

कैसे रचा गया पूरा खेल

मामला सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, बिन्दु और सोनी नाम की दो महिलाओं ने एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गईं। भरोसा जीतने के बाद उसे अलग-अलग शहरों के रास्ते आगरा और अलीगढ़ ले जाया गया। जहां करीब 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया।

दरिंदगी की हदें पार

पीड़िता के साथ वहां जो हुआ। वो और भी डराने वाला है। उसे अलग-अलग लोगों के पास रखा गया और जबरन शारीरिक शोषण किया गया। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। यह खुलासा खुद आरोपियों ने पूछताछ के दौरान किया, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरोह का खुलासा

यह कार्रवाई अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 12 अप्रैल को दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि यह कोई अकेला मामला नहीं, बल्कि एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जिसमें कई और लोग शामिल हैं। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सख्त संदेश: बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

पुलिस ने साफ किया है कि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Location :  Sonbhadra

Published :  14 April 2026, 8:08 AM IST

Advertisement