Kanpur : चौकी से कोतवाली और फिर…मौत! रसूलाबाद में सिपाही की जान लेने वाला ‘कातिल’ वाहन आखिर कहाँ गायब हो गया?

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की जान चली गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 14 April 2026, 12:13 AM IST
google-preferred

Kanpur News:  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सरकारी ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे ने न केवल पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

ड्यूटी के दौरान हुई मौत : 2018 बैच का सिपाही

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 बैच के कांस्टेबल केशव कुमार यादव (30 वर्ष) वर्तमान में रसूलाबाद कोतवाली की कहिंजरी पुलिस चौकी पर तैनात थे। सोमवार को वह किसी आधिकारिक कार्य के सिलसिले में बाइक से रसूलाबाद कोतवाली आए थे। कार्य निपटाने के बाद जब वह वापस अपनी चौकी की ओर लौट रहे थे, तभी पहाड़ीपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केशव सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Maharajganj Road Accident: 8:15 बजे की वो भीषण टक्कर और एक खौफनाक मंजर, आखिर पुलिस की जांच किस ओर कर रही इशारा?

अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर तत्काल मौके पर पहुँचे। गंभीर रूप से लहूलुहान कांस्टेबल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रसूलाबाद ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद केशव कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर थाने पहुँची, साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों की आँखें नम हो गईं।

Ambedkar Jayanti पर अलर्ट मोड में महराजगंज पुलिस, अफवाह उड़ाई तो होगी जेल

आगरा का निवासी था मृतक, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

मृतक कांस्टेबल केशव कुमार यादव मूल रूप से आगरा जनपद के थाना बरहन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खाडा गांव के निवासी थे। रसूलाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषी चालक को पकड़ा जा सके। विभाग के उच्चाधिकारियों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Location :  Kanpur

Published :  14 April 2026, 12:13 AM IST

Advertisement