ठगी के खिलाफ शंखनाद, गोरखपुर से निकली कंज्यूमर जागरूकता यात्रा; पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर के प्रताप सभागार में कंज्यूमर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया की ‘कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा’ की शुरुआत हुई। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और फर्जी विज्ञापन, नकली उत्पाद तथा डिजिटल ठगी के खिलाफ लड़ाई तेज करना है। 15 मार्च 2026 तक चलने वाली यह यात्रा देशभर में जागरूकता फैलाएगी और सुरक्षित बाजार व्यवस्था की मांग को मजबूत करेगी।

Gorakhpur: जिला के प्रताप सभागार में बुधवार को उपभोक्ता अधिकारों को लेकर बड़ा अभियान शुरू हुआ। कंज्यूमर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा’ का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रिया शुक्ला के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों उपभोक्ताओं की भागीदारी रही, जिनमें महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

मुख्य अतिथि के रूप में पर्यंक दुबे, कुसुम चंद, डॉ. सरिता सिंह और नीलम तिवारी मौजूद रहीं। ‘पद पखारि जलु – पितर पारु करि’ के प्रेरक संदेश के साथ शुरू हुई यह यात्रा 24 दिसंबर 2025 से 15 मार्च 2026 तक पूरे देश में चलेगी। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ता जागरूकता को जनआंदोलन का रूप देना है।

फर्जी विज्ञापन और डिजिटल ठगी के खिलाफ चेतावनी

कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकार, बाजार की पारदर्शिता और सुरक्षित खरीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल ने कहा कि उपभोक्ता ही बाजार व्यवस्था की रीढ़ है और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने फर्जी विज्ञापन, नकली उत्पाद और ऑनलाइन ठगी को बड़ी चुनौती बताते हुए इसके खिलाफ संगठित लड़ाई का आह्वान किया।

Udham Singh Nagar: इंस्टाग्राम पर वायरल कर डाला नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो, जानिये क्या है पूरा मामला…

प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश राणा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी पर तुरंत आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है, इसलिए शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। प्रमुख सचिव कैला कुमावत और श्रीकृष्ण गौतम ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धाराओं को सरल भाषा में समझाया और बताया कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया अब पहले से अधिक आसान और प्रभावी है।

रैली, शपथ और संवाद से बढ़ी जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली निकाली गई, सामूहिक शपथ दिलाई गई और खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने "जागरूक उपभोक्ता, सशक्त भारत" का नारा लगाते हुए ठगी के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। इस अभियान के पांच प्रमुख उद्देश्य बताए गए- उपभोक्ताओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना, फर्जी विज्ञापन और साइबर ठगी से बचाना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को हर घर तक पहुंचाना और सुरक्षित बाजार व्यवस्था की मांग को मजबूत करना।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक से इनकार, जानिए क्या कहा…

आयोजन में जुबेद उर रहमान, हरेंद्र कुमार सिंह, कुजुम शर्मा और संजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गोरखपुर से शुरू हुई यह जागरूकता की मशाल अब पूरे उत्तर प्रदेश के जिलों में पहुंचेगी और 15 मार्च 2026 तक देशभर में लाखों उपभोक्ताओं को जागरूक करेगी। डिजिटल युग में बढ़ती ठगी के खतरे को देखते हुए इस तरह के अभियान को बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 25 February 2026, 3:22 PM IST

Advertisement
Advertisement