हिंदी
PDA साइकिल यात्रा (फाइल फोटो)
Budaun: 05 अक्टूबर 2025 को बदायूं (उत्तर प्रदेश) लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला चौराहे से पेंठ बाजार, रजपुरा तक निकली PDA साइकिल यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस यात्रा का उद्देश्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट कर भाजपा सरकार की कथित नाकामियों को उजागर करना था।
साइकिल यात्रा के समापन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्य यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा 2024 में दिया गया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी यही वर्ग भाजपा को हराने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार चुनावी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुस्लिम और पिछड़े वर्ग पर कार्रवाई कर रही है।
PDA की साइकिल यात्रा
आदित्य यादव ने भाजपा पर धार्मिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव को हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाकर लड़ने की साजिश रची जा रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। सपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है ताकि जनता के हक की
बदायूं, यूपी: सांसद मा. आदित्य यादव ने गुन्नौर में PDA साइकिल यात्रा में शिरकत की। जनसभा में बोले- "2027 में BJP को हराने के लिए पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक फिर एकजुट होंगे। हिंदू-मुस्लिम एजेंडा नहीं चलेगा, सपा हर पीड़ित के साथ है।"#Badaun #PDAYatra #SamajwadiParty pic.twitter.com/GCLew1P8mU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 5, 2025
आवाज बुलंद की जा सके।
सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पीड़ितों को मिलने से रोकना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर अत्याचार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस मौके पर गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली, बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव, सपा विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, फिरोज खां, प्रीति यादव, अखिलेश यादव, के पी यादव, चरन सिंह, अवनीश, पप्पू, मुजफ्फर अली, तस्लीम प्रधान, अवधेश यादव, संगीता पाल, अनिल गोस्वामी, बिट्टू कश्यप समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Budaun News: मंदिर में गिरी आकाशीय बिजली, पांच लोगों पर गिरा कहर; गांव में पसरा सन्नाटा
PDA साइकिल यात्रा के जरिए समाजवादी पार्टी ने आने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। सरकार को कटघरे में खड़ा कर सपा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने के लिए तैयार है।
Beta feature
Location : Budaun
Published : 5 October 2025, 8:04 PM IST
Topics : Budaun News crime news PDA UP News