हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
Gorakhpur: गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार में मातम छा गया।
यह दर्दनाक हादसा गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र में मोतीराम अड्डा के पास हुआ। रात करीब 11 बजे मोतीराम अड्डा निवासी राजेश मौर्य, उम्र करीब 32 साल अपने घर लौटने के लिए फोरलेन पार कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर के बाद राजेश वाहन के नीचे फंस गए। चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटता चला गया। चीख-पुकार मचती रही लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
Gorakhpur Crime: गोरखपुर में चाकू से जानलेवा हमला, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही झंगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है जिससे फरार वाहन और चालक की पहचान हो सके।
राजेश मौर्य फर्नीचर का काम करते थे। मेहनत से परिवार चलाते थे। घर में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। अचानक हुई इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। घर में मातम पसरा है। मोहल्ले के लोग गमगीन हैं और हर आंख नम है।
स्थानीय लोगों कहा कि मोतीराम अड्डा के पास तेज रफ्तार वाहनों पर कोई लगाम नहीं है। पैदल राहगीरों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Gorakhpur New: खजनी में पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : गोरखपुर
Published : 26 December 2025, 12:48 AM IST
Topics : GKP news hindi Gorakhpur Dn news up news hindi