Crime in Raebareli: रायबरेली में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
रायबरेली जनपद में एक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रायबरेली: शौच के लिए गई किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। घटना के बाद गंभीर स्थिति में किशोरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मामला खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम लगभग 6 बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। किशोरी का आरोप है के खेतों में गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें |
रायबरेली: पुरुषों के गैंग में महिलाएं करती थी ये काम, पुलिस ने तोड़ी कमर
जानकारी के मुताबिक घर पहुंचने पर किशोरी की हालत अचानक बिगड़ गई।
हालत खराब देख परिवारजन ने पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी बात बताई। जिस पर माता-पिता उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचे जहां उसे गंभीर दशा में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें |
Crime in Raebareli: रायबरेली में शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से होता रहा दुष्कर्म
गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
इस मामले में खीरों थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।