Raebareli: पुराने कुएं के पास बैठना पड़ा भारी, संतुलन बिगड़ते ही मौत के मुंह में समाया व्यक्ति
रायबरेली के महाराजगंज तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नशे की हालत में पुराने कुएं के पास बैठने की कोशिश कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।