Raebareli News: महिला ने टेंपो चालक की चप्पलों से की पिटाई, कारण जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

रायबरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा टैम्पो चालक की चप्पलों से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला चालक पर लगातार चप्पलों से वार करती नजर आ रही है।

Raebareli: जिले के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा टैम्पो चालक की चप्पलों से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला चालक पर लगातार चप्पलों से वार करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों बार चालक को चप्पलों से पीटा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के ढकिया चौराहे के पास का बताया जा रहा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वायरल वीडियो की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान के काबुल में हुए एयर स्ट्राइक पर भारत का बड़ा बयान; एक झटके में बिछ गई 408 लोगों की लाश, पढ़ें पूरा मामला

मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी बात को लेकर महिला और टैम्पो चालक के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद गुस्साई महिला ने चालक की चप्पलों से पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

लाठी डंडे से हमला

वहीं बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी दो पक्षों में जमकर मारपीट में तब्दील हो गई। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गांव में सहन की भूमि के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो भी सामने आ गया। मारपीट में बुजुर्ग सहित महिलाओं को पीटा गया जिसमें एक महिला का हाथ टूट गया।

DN Exclusive: महराजगंज जिले में मनोनीत सभासदों की सूची सार्वजनिक होने के बाद सत्तारुढ़ दल की राजनीति में उफान

घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस जांच करके कार्रवाई में जुटी है। थाना अध्यक्ष ऊंचाहार ने बताया कि कल सोमवार को हुई मारपीट में हमला करने वाले एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई है।

Location :  Raebareli

Published :  17 March 2026, 2:43 PM IST

Related News

Advertisement