हिंदी
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नगर पालिका और नगर पंचायतों की राजनीति एक बार फिर गरम हो गयी है। मामला सभासदों के मनोनयन का है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
नगरपालिका और नगर पंचायतों की राजनीति गरमाई
Maharajganj: महराजगंज में बीती रात आनन-फानन में जिले भर के नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सभासदों के नामित करने की सूची को सार्वजनिक किया गया है। निकाय चुनाव का कार्यकाल तीन साल बीत चुका है और अब विधानसभा चुनाव में दस महीने का ही समय शेष हैं ऐसे में जिस तरह मनोनयन की सूची सबके सामने आयी है, उसको लेकर सत्तारुढ़ खेमे में हलचल तेज हो गयी है।
डाइनामाइट न्यूज़ कार्यालय में सत्ताई नेताओं के खूब फोन आ रहे हैं, सबसे अलग-अलग सवाल हैं। एक नेता ने बताया कि सभी जातियों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। सवर्ण जाति के एक अहम वर्ग के हिस्से पूरे जिले में महज दो पद आये हैं। इसको लेकर जबरदस्त असंतोष व्याप्त है।
सिसवा विधानसभा की सत्ताई राजनीतिक
यही हाल पिछड़ों की प्रमुख जातियों के साथ हुआ है।फिर सिसवा विधानसभा की सत्ताई राजनीतिक सिर-फुटौव्वल एक बार फिर सबसे सामने आ गया है। भाजपा कार्यकर्ता सवाल यह पूछ रहे हैं कि आखिर इन नामिनेशन में चली किसकी? यही सवाल नौतनवा और फरेन्दा को भी लेकर पूछे जा रहे हैं। हालांकि पनियरा और सदर पर एक राय से नामिनेशन होने की खबर है।
रामनगर में तेज रफ्तार का खतरनाक खेल, पहले बाइक सवार गिरे फिर जिप्सी से भिड़ी कार; जानिये पूरा मामला
सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी
इन सबके बीच सबसे अहम बात यह है कि जिनका मनोनयन हो गया है वे तो खुश हैं लेकिन जिनको दरी बिछाने और पोस्टर-बैनर लगाने के बाद भी मौका नहीं दिया गया वे बेहद नाराज हैं। तमाम कार्यकर्ता खुलेआम सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
अब देखना होगा इनकी नाराजगी क्या गुल खिलायेगी?