Crime in UP: रायबरेली में इस हाल में मिला युवक का शव, मां ने लगाया ये आरोप

रायबरेली में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।

Raebareli: जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी खास इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाबा प्लाई फैक्ट्री के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

​ननिहाल में रह रहा था मृतक

​मृतक की पहचान आशुतोष मिश्रा उर्फ दीपांशु (30 वर्ष) के रूप में हुई है। आशुतोष मूल रूप से मिल एरिया थाना क्षेत्र के हारदासपुर का निवासी था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह हरचंदपुर के गढ़ी खास स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि दीपांशु पूर्व में लखनऊ के गोमतीनगर (गढ़ी कनौरा) इलाके में भी निवास कर चुका था

रायबरेली में रहस्यमयी मौतें! एक दिन में मिली 2 लाश, जांच में जुटी पुलिस

​परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​हालांकि स्थानीय चर्चाओं के अनुसार मृतक को शराब पीने की लत थी, लेकिन उसके शरीर की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक की मां बीना मिश्रा ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

​पुलिस की कार्रवाई और जांच

​घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। उन्होंने झा की
​"शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की सघन जांच कर रही है।

रायबरेली में राम कथा पर बवाल: पूर्व विधायक ने VVIP व्यवस्था और टिकटों पर उठाए गंभीर सवाल, जानें पूरा मामला

​​दिनदहाड़े फैक्ट्री के पास शव मिलने से स्थानीय निवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अब दीपांशु के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 1 April 2026, 11:36 PM IST

Advertisement