हिंदी
रायबरेली में परिजनों का हंगामा (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
RaeBareli: रतापुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक 22 साल की युवती की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
जानकारी मिली कि रतापुर निवासी जमुना प्रसाद चौरसिया की पुत्री शालिनी चौरसिया को चक्कर और उल्टी की शिकायत पर परिजनों ने जे.एन. हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मृतका के भाई प्रशांत चौरसिया ने कहा कि कल रात उनकी बहन शालिनी को उल्टी व सिर दर्द की शिकायत के बाद जे एन अस्पताल भर्ती किया गया।
5 हजार रुपये बेड चार्ज के तुरंत ले लिया गए। उनकी बहन पूरी तरह ठीक थी और बातचीत कर रही थी। रात में अस्पताल स्टाफ द्वारा लगातार चार इंजेक्शन लगाए जाने के बाद शालिनी की हालत बिगड़ गई और सुबह उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने खाकी शालिनी को दिल की कोई बीमारी नहीं थी, जबकि अस्पताल उसकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बता रहा है। परिजनों ने स्पष्ट रूप से गलत इंजेक्शन को ही युवती की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
हंगामे की सूचना पर मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट
हंगामे की सूचना पर मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( सीएमओ ) नवीन चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की एक पैनल टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Location : RaeBareli
Published : 13 April 2026, 5:51 PM IST