हिंदी
सड़क हादसा
Raebareli: जिले में सड़क हादसों ने लोगों को सिहरने पर मजबूर कर दिया। बछरावां कस्बा के पास लखनऊ‑प्रयागराज हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में हुई दूसरी दुर्घटना में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लखनऊ की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही एक अज्ञात वाहन उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस भयानक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस फिलहाल हादसे की पूरी जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने में लगी हुई है।
वहीं, रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में दिलमानपुर मजरे डेलौली गांव के पास देर रात एक अनियंत्रित बाइक ने पैदल चल रहे बुजुर्ग जगन्नाथ को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार लक्ष्मीगंज निवासी राम निहोर पांडेय और छतौना मरियानी निवासी सूर्य कुमार भी घायल हो गए।
एक ही दिन में बरपा तीन कहर: पेड़, खंभा और सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां; रायबरेली में मातम का मंजर
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टर सुदेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग जगन्नाथ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय लोग सड़क पर अनियंत्रित वाहनों से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों जगहों पर घटनास्थल का मुआयना किया और सुराग जुटाकर आगामी कार्रवाई के लिए टीमें लगा दी हैं पुलिस ने कहा है कि वह दोनों मामलों की जांच में जुटी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Raebareli
Published : 7 April 2026, 2:54 AM IST
Topics : Bike Accident Highway Crash Raebareli Road Accident