हिंदी
फतेहपुर में किसान मजदूर मोर्चा ने की आवाज बुलंद
Fatehpur: जनपद के नहर कॉलोनी परिसर में किसान मजदूर मोर्चा (अराजनैतिक संगठन) ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
धरना का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि सरकार को किसानों और मजदूरों के हितों के लिए “किसान मजदूर आयोग” का गठन कर उसे संवैधानिक दर्जा देना चाहिए। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कीटनाशक दवाओं और डीएपी खाद के दाम घटाने के साथ कृषि यंत्रों की कीमतें भी कम की मांग की। किसानों के स्वास्थ्य बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने और किसानों व मजदूरों के बच्चों के लिए नौकरियों में आरक्षण कोटा तय करने की भी मांग की।
फतेहपुर में किसान मजदूर मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन, प्रशासन के सामने रखी ये मांग
प्रदेश सचिव महावीर सिंह गौतम ने कहा कि प्रदेश में आवासीय योजनाओं में गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। कई पात्रों को अब तक आवास नहीं मिला है, जबकि अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “सरकार को किसानों और मजदूरों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।”
वहीं महिला मंच की प्रदेश सचिव रचना वर्मा ने महिलाओं की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि गांवों में पशुपालन का कार्य अधिकांश महिलाएं करती हैं, इसलिए उन्हें भी किसान सम्मान निधि की तरह महिला किसान सम्मान राशि दी जानी चाहिए। रचना वर्मा ने कहा कि महिला किसानों को भी योजनाओं का लाभ समान रूप से मिलना चाहिए।
Uttar Pradesh: फतेहपुर में मारपीट के बाद युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
धरना प्रदर्शन में प्रियंका पाल (जिला सचिव महिला मंच), अरविंद कुमार (मंडल उपाध्यक्ष), तेजपाल सक्सेना, चंद्रशेखर, अनुज पटेल, अनुराधा वर्मा, राजदुलारी, उमा, और गंगा देवी सहित बड़ी संख्या में किसान व मजदूर शामिल हुए।
Location : Fatehpur
Published : 8 November 2025, 5:18 AM IST
Topics : DynamiteNews Fatehpur Latest News