Ketan Agarwal Case: पहला प्लान फेल हुआ…तो जन्मदिन के बहाने दोबारा बुलाकर की हत्या; पढ़ें खौफनाक साजिश की पूरी इनसाइड स्टोरी

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत हादसा नहीं बल्कि मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी की खूनी साजिश थी। 2004 फोन कॉल्स, लापता पासपोर्ट और इंस्टाग्राम के झूठे पोस्ट ने पुलिस के सामने इस खौफनाक मर्डर का पर्दाफाश कर दिया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 June 2026, 10:02 AM IST
google-preferred

Mumbai: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गहुंजे के रहने वाले 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत, जिसे पहले एक सामान्य ट्रेकिंग हादसा माना जा रहा था, दरअसल एक बेहद क्रूर और सुनियोजित हत्या निकली।

पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को लोहगढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपियों ने पुलिस हिरासत में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

हादसे की मनगढ़ंत कहानी और पुलिस को शक

यह घटना 18 जून की है, जब केतन अपनी मंगेतर सिया का जन्मदिन मनाने के लिए लोहगढ़ ट्रेकिंग पर गया था। घटना के बाद सिया ने पुलिस और परिजनों को कहानी सुनाई कि तस्वीर खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया। शुरुआत में पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु (ADR) के रूप में दर्ज किया था।

लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की, तो कई चौंकाने वाले सुराग मिले। केतन के अंतिम संस्कार के महज चार दिन बाद आरोपी का मृतक के घर पहुंचना, लापता पासपोर्ट और घटना से ठीक पहले इंटरनेट बंद किया जाना जैसे तथ्यों ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया।

CJP Protest: महाराष्ट्र से जंतर मंतर पहुंची बेबस मां, महिला ने सुनाई दर्द भरी कहानी, अड़ी एक जिद पर

2004 फोन कॉल्स ने खोला राज

पूरी कहानी का सबसे बड़ा खुलासा मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) से हुआ। सिया की शादी नवंबर में होने वाली थी और दोनों परिवारों ने राजस्थान में 17 करोड़ रुपये में एक महल बुक किया था। मेहमानों के लिए दो निजी विमान भी तय थे। इस आलीशान शादी की तैयारियों के बीच, सिया पिछले एक साल से चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध में थी। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 1 जनवरी से 18 जून के बीच सिया और चेतन ने एक-दूसरे को 2,004 बार फोन किया था और 238 घंटे बात की थी। सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे अपने रास्ते का कांटा मानती थी।

सांप के जरिए हत्या का पहला नाकाम प्रयास

जांच में सामने आया कि केतन को मारने की पहली कोशिश 14 जून को की गई थी। सिया उसे लोहगढ़ किले पर लेकर गई थी, जहाँ उसका प्रेमी चेतन भी शामिल था। उन्होंने वहाँ सांप का डर दिखाकर दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की, ताकि केतन हड़बड़ाहट में खाई की तरफ भागते हुए नीचे गिर जाए। लेकिन केतन उस तरह पीछे नहीं हटा और उनका पहला प्लान फेल हो गया।

बर्थडे पिकनिक के बहाने दूसरी बार में हत्या

पहले प्रयास के असफल होने के बाद सिया ने केतन को दोबारा उसी किले पर लाने के लिए अपने जन्मदिन (19 जून) का सहारा लिया। उसने किले में एक निजी पिकनिक का सुझाव दिया। केतन, जिसने सिया के जन्मदिन के लिए महाबलेश्वर के एक आलीशान रिसॉर्ट में पहले ही 40 कमरे बुक कर रखे थे, मंगेतर की जिद पर मान गया। 18 जून को पूरा ग्रुप किले की एक गहरी खाई वाले पॉइंट पर पहुंचा।

प्लान के मुताबिक, चेतन चौधरी अपना फोन एक दुकान पर छोड़कर चुपके से वहाँ पहुंच गया। केतन के पिता के अनुसार, सिया और चेतन ने पीछे से केतन के सिर पर किसी चीज से वार किया और उसे 400 फीट नीचे खाई में फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा! दर्शन करने उमड़ी भीड़ पर गिरी छत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मर्डर के बाद इंस्टाग्राम पर किया भावुक नाटक

केतन की हत्या करने के बाद सिया ने खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उसने लिखा, "तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़कर चले गए। जब हम शादी के बेहद करीब थे, तब तुमने ऐसा क्यों किया? मैं तुमसे इतना प्यार करती थी।" पुलिस ने अब इस इंस्टाग्राम पोस्ट के स्क्रीनशॉट को भी अपनी जांच और सबूतों का हिस्सा बना लिया है।

Location :  Mumbai

Published :  24 June 2026, 10:02 AM IST

Advertisement