महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा! दर्शन करने उमड़ी भीड़ पर गिरी छत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के परभणी में शनिवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान ऐसा हादसा हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को दहला दिया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, तभी अचानक एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 June 2026, 4:44 PM IST
google-preferred

Parbhani: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान जी के मारुति मंदिर के हॉल की छत अचानक गिर गई। घटना के समय मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन चल रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे।

30 से 40 लोगों के घायल होने की सूचना

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

AAP का राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर 21 जून को बड़ा आंदोलन, पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

Location :  Parbhani

Published :  20 June 2026, 4:40 PM IST

Advertisement