हिंदी
तिब्बत में भूकंप के झटकों ने मचाई तबाही
New Delhi: तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार रात को आए जोरदार भूकंप के झटकों ने तबाही मचा दी जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 54 घायल हो गए। सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और उत्तरी शहर नाग्चू में आपातकालीन बचाव अभियान जारी है।
भूकंप से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की बचाव टीमें मौके पर काम कर रही हैं. विस्थापित लोगों के रहने के लिए टेंट भी लगाए जा रहे हैं।
एनसीएस के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे तेज भूकंप 22 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार रात 8:03:42 बजे तिब्बत में दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 7.0 बताई गई। इसके बाद भी तिब्बत और चीन के अलग-अलग क्षेत्रों में कई झटके रिकॉर्ड किए गए। वहीं, म्यांमार में 23 अक्तूबर को रात 12:51 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ।
नागकू मीडिया कार्यालय ने शहर सरकार के अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप के बाद कम से कम 339 घर ढह गए हैं. मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बचाव का काम जारी है. घायलों में 11 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 21 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सात तीव्रता के इस भूकंप के बाद आसपास के इलाकों में तीन से चार तीव्रता के कई हल्के झटके भी दर्ज किए गए। जनवरी 2024 के बाद से चीन में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है।
भूकंप के कारण कई इलाकों में संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं. अधिकारियों के अनुसार कुछ क्षेत्रों से संपर्क टूट जाने से वास्तविक नुकसान का आकलन करने में समय लग रहा है. रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है।
प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. राहत एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं, जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।
WhatsApp-SIM Binding: 1 जनवरी से क्या बदल जाएगा? जानिए WhatsApp और Telegram यूजर्स पर क्या होगा असर
पहले ही त्रासदी की मार झेल रहा तिब्बत
26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने के बाद तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस हुए थे, वहीं इसके बाद तिब्बत को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। चीन सीमा से जुड़े इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही देखने को मिली है।
Location : New Delhi
Published : 23 October 2026, 6:12 AM IST