हिंदी
Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के चलते शुक्रवार, 23 अक्तूबर को कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, लखनऊ मंडल, गोरखपुर, कासगंज और प्रयागराज समेत विभिन्न क्षेत्रों में मतदान के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।
संबंधित अधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर विद्यालयों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
गाजियाबाद में नर्सरी से 12वीं तक छुट्टी
गाजियाबाद में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के तहत नर्सरी से कक्षा 12 तक के परिषदीय, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। उच्च शिक्षण संस्थान भी इससे प्रभावित होंगे।
लखनऊ मंडल में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश
लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के कारण लखनऊ मंडल के सभी स्कूल-कॉलेजों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालयों के अलावा महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी। वैध मतदाताओं को मतदान के लिए सवेतन अवकाश देने के निर्देश दिए गए हैं।
गोरखपुर और प्रयागराज में भी बंद रहेंगे स्कूल
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते गोरखपुर में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर प्रयागराज के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी शुक्रवार को अवकाश रहेगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
यह चुनाव आम चुनावों से हटकर बेहद खास माना जाता है क्योंकि इसमें आम जनता नहीं, बल्कि प्रदेश के पढ़े-लिखे वर्ग यानी शिक्षक और स्नातक मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनते हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो यहाँ 17 जिलों में फैले इस चुनाव में करीब 54,000 मतदाता 17 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।
UP Assembly Election 2027: अखिलेश और आजम खान की मुलाकात से बदलेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का समीकरण
रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। नगर निगम क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज से लेकर ग्रामीण इलाकों के विभिन्न बूथों तक हर जगह सुरक्षा मानकों के बीच मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी तरह, इलाहाबाद-झांसी और बरेली-मुरादाबाद खंड क्षेत्रों में भी मुंडेरा मंडी और कांठ रोड स्थित निर्वाचन कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है।
Location : Lucknow
Published : 22 October 2026, 11:01 PM IST